29.6 C
Raipur
Saturday, June 14, 2025

स्वास्थ्य सुरक्षा की ओर बढ़ा एक और कदम,प्रदेश के अस्पतालों पर इलाज के लिए होंगे नए 7 स्पेशलिस्ट डॉक्टर:_

Must read

स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की नियुक्ति आदेश जारी किया जनवरी 2024 से अप्रैल 2025 तक 88 विशेषज्ञ चिकित्सक,432 चिकित्सा अधिकारी, 344 स्टाफ नर्स, 87 एएनएम, 75 लैब टेक्नीशियन, 279 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और 878 अन्य पदों पर संविदा नियुक्तियाँ की गई हैं। इससे राज्य के स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकीय सेवाएँ और अधिक सशक्त हुई हैं।

रायपुरछत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय सरकार ने सुशासन की ओर एक कदम और बढlते हुए प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में विशेषज्ञों की टीम बनाई है। सीएम विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जारी आदेश से प्रदेश को 7 नए विशेषज्ञ चिकित्सक मिलेंगे। यह नियुक्ति संविदा आधार पर जारी किए हैं। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई है। इन नए चिकित्सकों की नियुक्ति से प्रदेश के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती प्रदेश के विभिन्न जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में 07 संविदा विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना की गई है।इससे त्वरित और बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी तथा चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा।
उन्होंने कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। बीते एक वर्ष में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए है।

विशेषज्ञ चिकित्सकों (संविदा) के जारी आदेश में ,,,
डॉ पियुष देवांगन व डॉ विवेक सिंह को जिला अस्पताल बालोद,
डॉ. अर्पित यादव, जिला अस्पताल कबीरधाम,
डॉ शशिकांत कुमार जिला अस्पताल मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर,
डॉ संजय कुमार अग्रवाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली,जिला महासमुंद,
डॉ घनश्याम गंगवानी व डॉ. प्रियंका जोशी की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरगांव, जिला मुंगेली में पदस्थापना की गई है।
प्रदेश के दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला अस्पतालों के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों की नियुक्ति की गई है।
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का यह विस्तार केवल सरकारी प्रयासों का परिणाम नहीं,बल्कि एक व्यवस्थित और लक्ष्य आधारित नीति निर्माण का उदाहरण है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article