बेमेतरा: राज्यपाल रमेन डेका ने मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना, ‘द प्राइम जिम’ का किया शुभारंभ
बेमेतरा, 14 सितंबर 2026 — छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका आज अपने बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले के प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से मां भद्रकाली की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति द्वारा राज्यपाल महोदय का आत्मीय स्वागत किया गया। पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई गई। राज्यपाल ने मंदिर परिसर में कुछ समय व्यतीत किया और मंदिर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी ली।
छत्तीसगढ़ देवी-देवताओं और आध्यात्म की पावन भूमि है। यहां की संस्कृति और आस्था अत्यंत समृद्ध है। मां भद्रकाली के दरबार में आकर मन को असीम शांति प्राप्त हुई है- राज्यपाल श्री डेका
“फिट रहेगा युवा, तभी हिट रहेगा छत्तीसगढ़”
माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज बेमेतरा शहर के परशुराम चौक स्थित अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित “द प्राइम जिम” का फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया। जिम का अवलोकन किया और संचालकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज के समय में शारीरिक फिटनेस अत्यंत आवश्यक है।
युवा नशे से दूर रहकर जिम और खेलों से जुड़ेंगे तो शरीर के साथ-साथ मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे। स्वस्थ युवा ही स्वस्थ छत्तीसगढ़ और विकसित भारत का निर्माण करेंगे।
जिम संचालक द्वारा बताया गया कि इस जिम में युवाओं एवं महिलाओं के लिए आधुनिक कार्डियो, वेट ट्रेनिंग मशीनें, पर्सनल ट्रेनिंग एवं डाइट काउंसलिंग की विशेष सुविधा उपलब्ध है।
इस गरिमामय अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी, नगर के गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।
- Advertisement -
- Advertisement -