27.1 C
Raipur
Monday, September 14, 2026

बेमेतरा शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुए CM विष्णु देव साय, जिले को दी विकास की सौगात

Must read

समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना ही हमारी सुशासन सरकार का संकल्प: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बेमेतरा- 13 सितंबर 2026

शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 81 शिक्षकों का सम्मान किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बेमेतरा के बेसिक स्कूल ग्राउंड में आयोजित भव्य शिक्षक सम्मान समारोह और विकास कार्यों के लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे और हर क्षेत्र में बेहतर सुविधाओं का विस्तार हो—यही हमारी सुशासन सरकार का संकल्प है।” उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और ग्रामीण विकास से जुड़ी ये परियोजनाएं बेमेतरा की जनसुविधाओं को मजबूत करेंगी और ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के हमारे संकल्प को नई गति और मजबूती प्रदान करेंगी।

बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में शिक्षक सम्मान समारोह और ₹183.36 करोड़ के 30 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन संपन्न।

इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले 42 मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान नहीं देते, बल्कि वे जीवन की सही राह दिखाते हैं और राष्ट्र निर्माण के लिए नई पीढ़ी को तैयार करते हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बेमेतरा जिले को 183.36 करोड़ रुपये की लागत वाले 30 विभिन्न विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। इनमें 153.55 करोड़ रुपये के 22 कार्यों का भूमिपूजन और 29.80 करोड़ रुपये के 8 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

राष्ट्र के विकास में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय: अरुण साव

कार्यक्रम में उपस्थित उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों के ज्ञान और सही मार्गदर्शन से ही युवा राष्ट्र की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान देते हैं।

जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि वेदों-पुराणों में शिक्षकों का बड़ा महत्व रहा है। हमारी सनातन परम्परा में गुरु का स्थान सदैव सर्वोपरि रहा है।

वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री दयालदास बघेल, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, साजा विधायक ईश्वर साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article