30.1 C
Raipur
Monday, September 7, 2026

8 सितंबर को दुर्ग में UCC पर होगी चर्चा, उच्च स्तरीय समिति की बैठक में जुटेंगे संगठन प्रमुख

Must read

बेमेतरा- 07 सितंबर 2926

दुर्ग में 8 सितंबर को UCC पर मंथन, उच्च स्तरीय समिति की बैठक में रखे जाएंगे सुझाव।

बैठक में दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले के विभिन्न संगठनों के प्रमुखों को शामिल होने तथा अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू किए जाने और इसके प्रारूप को तैयार करने की दिशा में शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक दुर्ग में आयोजित की जाएगी।

बैठक में समान नागरिक संहिता के प्रावधानों, संभावित प्रभावों और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उच्च स्तरीय समिति के सदस्यों की उपस्थिति में 8 सितंबर को दोपहर 12 बजे लोक निर्माण विभाग, दुर्ग के सभाकक्ष में परिचयात्मक बैठक एवं समूह चर्चा आयोजित की जाएगी।

बैठक का उद्देश्य विभिन्न सामाजिक संगठनों और संबंधित प्रतिनिधियों से संवाद के माध्यम से समान नागरिक संहिता से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करना बताया गया है। समिति द्वारा विभिन्न पक्षों के विचार और सुझावों को भी चर्चा के दौरान सामने रखा जाएगा।

बैठक के लिए वीरेंद्र सिंह, अपर कलेक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिलों के संबंधित संगठनों से समन्वय कर बैठक में प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता के प्रारूप और इसके प्रावधानों को लेकर गठित यह समिति विभिन्न वर्गों और संगठनों से संवाद के माध्यम से सुझाव जुटाने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। दुर्ग में होने वाली बैठक को इसी प्रक्रिया की एक अहम कड़ी माना जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article