24 C
Raipur
Tuesday, August 25, 2026

सावन का आखिरी सोमवार 24 अगस्त – इन उपायों से होगी हर मनोकामना पूरी

Must read

सावन सोमवार न्यूज – 23 अगस्त 2026

सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए सबसे विशेष माना जाता है। इस पूरे महीने में शिवलिंग का अभिषेक और पूजा करने से सभी दुख दूर होते हैं। अब सावन का समापन होने वाला है और 24 अगस्त 2026 को सावन का अंतिम और चौथा सोमवार है। शास्त्रों में इस दिन का बहुत महत्व है, कहते हैं इस दिन किया गया एक उपाय पूरे सावन की पूजा के बराबर फल देता है।

अगर आपकी कोई खास मनोकामना है तो इस दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए, आइए जानते हैं।

नौकरी और व्यापार के लिए:
अगर लंबे समय से नौकरी नहीं मिल रही या व्यापार में बाधा आ रही है तो आखिरी सोमवार पर शिवलिंग का जल में थोड़ी सी काली मिर्च मिलाकर अभिषेक करें। साथ ही शिवलिंग पर सफेद आक के फूल चढ़ाएं। मान्यता है कि इससे शनि दोष दूर होता है और करियर में आ रही रुकावटें खत्म होती हैं।

धन और समृद्धि के लिए:
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए इस दिन गन्ने के रस या दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके बाद शिवलिंग पर बेलपत्र पर चंदन से ‘श्री’ लिखकर चढ़ाएं और 108 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें। इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

शीघ्र विवाह के लिए:
जिन युवक-युवतियों के विवाह में देरी हो रही है, वे आखिरी सोमवार को शिवलिंग पर केसर मिला हुआ दूध चढ़ाएं और 2 बेलपत्र पर अपनी मनोकामना लिखकर अर्पित करें। साथ ही पार्वती जी को श्रृंगार का सामान चढ़ाना भी शुभ माना जाता है।

मनोकामना पूर्ति के लिए:
हर इच्छा पूरी करने के लिए इस दिन सुबह जल्दी उठकर शिवलिंग पर गंगाजल, शहद और पंचामृत से अभिषेक करें। फिर धतूरा, भांग और सफेद फूल चढ़ाकर शिव चालीसा का पाठ करें। सच्चे मन से की गई प्रार्थना भोलेनाथ जरूर सुनते हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article