25.1 C
Raipur
Sunday, August 16, 2026

एक ध्वज, एक हृदय, एक भारत 🇮🇳मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित निवास में फहराया तिरंगा

Must read

रायपुर 16 अगस्त 2026

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित अपने निवास में तिरंगा फहराया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि तिरंगे में हमारे सपने, शहीदों की कुर्बानी और भारत की शान समाहित है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि देश की एकता और अखंडता से प्रेरणा लेते हुए विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक की सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। वहीं बस्तर में माओवाद से मुक्ति के बाद विकास और तिरंगा यात्रा के जरिए स्वतंत्रता दिवस का उत्साह दिखाई दे रहा है।

‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ के तहत 34 लाख से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई है। इसके अलावा बस्तर के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम जारी है।

तकनीक के क्षेत्र में भी छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है। राज्य में 500 करोड़ रुपये के ‘छत्तीसगढ़ राज्य एआई मिशन’ को मंजूरी दी गई है। इसके तहत 100 एआई डेटा लैब, 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और 50 से अधिक एआई आधारित सेवाएं विकसित की जाएंगी।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article