25.8 C
Raipur
Thursday, August 6, 2026

पंचायतों में कामकाज होगा और पारदर्शी, अधिकारियों को मिला ऑनलाइन रिपोर्टिंग का प्रशिक्षण

Must read

रायपुर -5 अगस्त 2026

प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायतों में ऑनलाइन रिपोर्टिंग व्यवस्था को आसान, समयबद्ध और प्रभावी बनाना है, ताकि योजनाओं की सही जानकारी समय पर शासन तक पहुंच सके।
छत्तीसगढ़ में पंचायतों के कामकाज को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए राज्य संपरीक्षा कार्यालय ने एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) मॉड्यूल का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया।

राज्य संपरीक्षा कार्यालय, रायपुर की सात सदस्यीय टीम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को एटीआर मॉड्यूल के संचालन, ऑनलाइन रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया और उससे जुड़े तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही मॉड्यूल का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।

महासमुंद जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित इस प्रशिक्षण में जनपद पंचायत महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली के पंचायत अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

प्रशिक्षण के दौरान सहायक संचालक कदम सिंह सिदार सहित राज्य संपरीक्षा कार्यालय के अधिकारियों यू.के. कोसरिया, सौरभ तिग्गा, सुमित साहू और ज्येष्ठ संपरीक्षक फैजान अहमद ने जिला पंचायत के अशोक चंद्राकर और योगेश साहू के सहयोग से प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया।

अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करने, जरूरी दस्तावेजों को सही तरीके से संधारित करने, डेटा की शुद्धता बनाए रखने और तय समय-सीमा में जानकारी अपलोड करने पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की तकनीकी समस्याओं का भी समाधान किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, एटीआर मॉड्यूल के नियमित उपयोग से पंचायतों के कार्यों की प्रगति की ऑनलाइन जानकारी समय पर उपलब्ध होगी।

इससे सरकारी योजनाओं की निगरानी बेहतर होगी, समीक्षा आसान होगी और पंचायतों की जवाबदेही भी बढ़ेगी। साथ ही शासन की डिजिटल और पारदर्शी कार्यप्रणाली को मजबूती मिलेगी।

प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे एटीआर मॉड्यूल का नियमित उपयोग करें और तय समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article