27.1 C
Raipur
Wednesday, August 5, 2026

रामानुजनगर में अवैध सागौन तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी से लदा पिकअप जब्त

Must read

रायपुर- 4 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ में अवैध काष्ठ तस्करी के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सूरजपुर जिले के रामानुजनगर वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सागौन की लकड़ी से लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। हालांकि वाहन में लकड़ी लोड कर रहे आरोपी वन अमले को देखकर मौके से फरार हो गए।

वन विभाग के अनुसार 2 अगस्त की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से सागौन की लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी पूजा यादव के निर्देशन में वनकर्मियों की टीम गठित कर रात्रि गश्त के लिए रवाना किया गया।
गश्त के दौरान 3 अगस्त की सुबह करीब 3 बजे छिंदिया परिसर के जंगल क्षेत्र में एक पिकअप वाहन संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। वन अमले ने घेराबंदी कर दबिश दी तो वाहन क्रमांक CG-15 AC-1294 में सागौन प्रजाति के चार लट्ठे लोड किए जा चुके थे। वनकर्मियों को देखते ही लकड़ी लोड कर रहे लोग मौके से भाग निकले।
वाहन चालक से पूछताछ में लकड़ी परिवहन के लिए कोई वैध अनुमति या पास प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद वन विभाग ने वाहन और सागौन की लकड़ी को जब्त कर भारतीय वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत वन अपराध प्रकरण दर्ज किया।
जब्त वाहन और लकड़ी को वन परिक्षेत्र कार्यालय रामानुजनगर में सुरक्षित रखा गया है। कार्रवाई में वनरक्षक राहुल साहू, सुनील कुमार और बिजेश्वर सिंह ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वन विभाग ने कहा है कि अवैध कटाई और काष्ठ तस्करी पर रोक लगाने के लिए रात्रिकालीन गश्त आगे भी जारी रहेगी तथा वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article