अमरनाथ यात्रा प्रारंभ : पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी की प्रथम पूजा संपन्न, प्रशासन के कड़े इंतजाम
न्यूज डेस्क 04 जुलाई 2026
03 जुलाई से आरंभ हुआ बर्फानी बाबा अमरनाथ यात्रा।जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यात्रा की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
भारत की आस्था और परंपरा का प्रतीक अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। यात्रा शुरू होने से पहले पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी की प्रथम पूजा विधि-विधान से संपन्न कराई गई। हर साल की तरह इस बार भी देशभर से लाखों श्रद्धालु बर्फानी बाबा के दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं।
अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक 3.90 लाख से ज्यादा श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। यात्रा शुरू होने के साथ ही जम्मू में ऑन-द-स्पॉट (तुरंत) रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी शुरू कर दी गई है।
प्रशासन और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। मार्ग में सुरक्षा बलों की तैनाती, मेडिकल कैंप, ऑक्सीजन बूथ और आपदा प्रबंधन टीमें तैनात की गई हैं।
पहलगाम और बालटाल दोनों रूटों पर जगह-जगह लंगर, टेंट सिटी और पेयजल की व्यवस्था की गई है। मौसम विभाग ने यात्रा अवधि के दौरान बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है, इसलिए श्रद्धालुओं से मौसम अपडेट लेकर चलने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
अमरनाथ यात्रा न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि कश्मीर की अर्थव्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द का भी प्रतीक मानी जाती है। यात्रा सुचारू रूप से चलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं।
- Advertisement -
- Advertisement -