28.1 C
Raipur
Wednesday, September 23, 2026

रेत भरे 10 हाइवा जब्त: अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Must read

रायपुर 19 जून 2026

अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर बलौदाबाजार जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण व छापेमारी की कार्यवाही भी लगातार की जा रही है।

इसी कड़ी में कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार शुक्रवार को राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा अवैध रेत परिवहन करते 10 हाइवा को जब्त किया गया।

एसडीएम सिमगा ने बताया कि शुक्रवार को प्रातः 6 बजे सिमगा के जायसवाल फैमिली ढाबा के पास राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान हाइवा वाहन क्रमांक CG09JT3532, CG09JQ9614, CG09JC8879, CG25A1429, CG25G7400, CG09JT9184, CG25N2896, CG25P9074, CG09JT9614, CG09J50181 एवं CG09JS6362 में रेत परिवहन करते पाया गया।

उक्त वाहनों को रोककर परिवहन पास मांगे जाने पर वाहन क्रमांक CG09JS6362 के द्वारा परिवहन पास प्रस्तुत किया गया एवं शेष 10 वाहन चालकों द्वारा परिवहन पास संबंधी कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

वाहन चालक वाहन की चाबी निकालकर मौके से फरार हो गए। टीम द्वारा पंचनामा तैयार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article