25.1 C
Raipur
Monday, April 28, 2025

बेमेतरा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा एवं टीम द्वारा नवरात्रि के दौरान नगर में सफाई अभियान चलाया गया

Must read


स्वच्छता अभियान चला कर नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने नगर को दिया एक स्वच्छता सन्देश

बेमेतरा 30/03/2025 (जन चौपाल 36)

बेमेतरा नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया, विशेष रूप से “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत,नगर को साफ-सुथरा रखने और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए एक सराहनीय प्रयास किया गया है।

बेमेतरा नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा के साथ स्वच्छता अभियान के तहत नगर के वार्ड पार्षद पालिका अधिकारी और कर्मचारी मिलकर श्रमदान करते नजर आए।
आज हिंदू नव वर्ष चैत्र प्रतिपदा है,चैत्र नवरात्र के साथ भारतीय नव वर्ष विक्रमी संवत 2082 की शुरुआत है।आज नवरात्र के प्रथम दिन नगर पालिका टीम द्वारा सफ़ाई अभियान के तहत कई जगहों में साफ सफाई किया गया।
बता दें यहां के सभी देवी मंदिरों पर मनोकामना ज्योति जलाएं जाते है,जिसमें भक्त श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है।आज से कई मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की गई है।यहां के देवी मंदिरों मां भद्रकाली, मां शीतला, मां महामाया और मां कालिका प्रमुख है।
इसके अलावा भी बहुत से देवी मंदिर है,जहां ज्योति कलश के साथ पूरे नौ दिन मां की सेवा आराधना और पूजा अर्चना किया जाता है।

   सफाई अभियान में प्रमुख रूप से नगर स्थित प्राचीन शीतला मंदिर के सामने नगर अध्यक्ष ,पार्षद के साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी इस स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर साफ सफाई करते नजर आए।
    सफाई अभियान के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा नगर पालिका अधिकारी कोमल सिंह ठाकुर पार्षद वार्ड न 3 पंचू साहू नीतू कोठारी ,गौरव साहू,चाँदनी रोशन दत्ता आकीब मलकानी राजकुमार खाँडे सहित पालिका अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article