कवर्धा – 03 जून 2026
कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित देवारपारा इलाके में पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। करीब 100 जवानों की टीम ने इलाके में दबिश दी और नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया।
अनोखा तरीके का इस्तेमाल
पुलिस को पहले से सूचना थी कि इस इलाके में अवैध शराब और गांजे का कारोबार चल रहा है। नशे के सौदागरों ने पुलिस से बचने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया था — उन्होंने अवैध सामग्री जमीन के अंदर दबाकर छिपा रखी थी।
जेसीबी का सहारा
लेकिन पुलिस की यह चालाकी काम नहीं आने दी। टीम ने मौके पर जेसीबी मशीन मंगाई और जमीन खुदवाई। खुदाई में बड़ी मात्रा में अवैध शराब और गांजा बरामद हुआ। सभी सामग्री जब्त कर ली गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।मौके से अवैध शराब की बोतलें, गांजे की छोटी-छोटी पुड़ियां और अन्य नशीले पदार्थ जब्त किए गए है।
पुलिस की चेतावनी
पुलिस कप्तान ने अवैध नशे का कारोबार करने वालों को सख्त हिदायत दी है कि वे इन गतिविधियों से दूर रहें, अन्यथा उनके खिलाफ और भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी。
कबीरधाम जिले में नशे के खिलाफ यह अब तक की बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है।
पुलिस ने लिया नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन:जमीन खोदकर निकाली अवैध शराब और गांजा


