32.8 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

गृह मंत्री अमित शाह ने 493 नए सुरक्षा वाहनों को दिखाई हरी झंडी- छत्तीसगढ़ में सुरक्षा तंत्र मजबूत

Must read

रायपुर 18 मई 2026

छत्तीसगढ़ दौरे में आए अमित शाह केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने सोमवार को रायपुर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की अत्याधुनिक डायल 112 आपातकालीन सेवा और आधुनिक फॉरेंसिक मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा तथा विधानसभा अध्यक्ष रमनसिंह मौजूद रहे।

राज्य में वर्ष 2018 से संचालित डायल 112 सेवा को अब सभी 33 जिलों में लागू कर दिया गया है। नई व्यवस्था में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित लोकेशन पहचान तकनीक जोड़ी गई है, जिससे संकट में फंसे व्यक्ति की सटीक स्थिति का पता लगाया जा सकेगा। साथ ही नया रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में बैकअप कंट्रोल सेंटर भी स्थापित किया गया है, जो आपदा या तकनीकी बाधा की स्थिति में सेवा संचालन सुनिश्चित करेगा।

कार्यक्रम में 400 नए आपातकालीन वाहन, 33 विशेष निगरानी वाहन और 60 राजमार्ग गश्ती वाहनों को भी रवाना किया गया। नागरिक अब फोन कॉल के अलावा मोबाइल एप, एसएमएस, ईमेल, वेब और सोशल मीडिया माध्यमों से भी सहायता प्राप्त कर सकेंगे। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पैनिक बटन और विशेष निगरानी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं।

नए आपराधिक कानूनों के तहत वैज्ञानिक जांच को मजबूती देने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों के लिए आधुनिक फॉरेंसिक मोबाइल प्रयोगशालाएं तैयार की गई हैं। इनमें से 32 फॉरेंसिक मोबाइल वैन को मैदानी कार्य के लिए रवाना किया गया।

सभी वैन डिजिटल साक्ष्य संग्रहण, रक्त परीक्षण किट, सीसीटीवी डेटा रिकवरी, जीपीएस, नाइट विजन कैमरे और आधुनिक उपकरणों से लैस हैं, जिससे घटनास्थल पर त्वरित वैज्ञानिक जांच संभव हो सकेगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article