32.8 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

लखनऊ में प्रतीक यादव की निधन की खबर: सीएम योगी ने जताया शोक

Must read

लखनऊ – 13/05/2026

आज की बड़ी खबरों में प्रतीक यादव – समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे, अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति – का बुधवार 13 मई 2026 की सुबह 38 साल की उम्र में निधन हो गया ।

मीडिया सूत्र ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार सुबह करीब 6:00-6:15 बजे प्रतीक को लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया।जहां सिविल अस्पताल के CMS डॉ. डीसी पांडेय ने बताया कि जब प्रतीक को लाया गया, तब उनकी पल्स और हार्ट बीट पूरी तरह रुक चुकी थी। उन्हें “Brought Dead” घोषित किया गया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए KGMU भेजा गया है। मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा।बीमारी का बैकग्राउंड में सामने आ रहा है कि प्रतीक यादव को फेफड़ों की समस्या थी। बताया जा रहा है कि प्रतीक पिछले कुछ समय से फेफड़ों की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे।

हाल की हॉस्पिटल हिस्ट्री: 30 अप्रैल को उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ के एक निजी अस्पताल/मेदांता में भर्ती कराया गया था।बिना डिस्चार्ज घर आना हुआ क्योंकि 3 दिन बाद तबीयत में थोड़ा सुधार होने पर वे बिना औपचारिक छुट्टी लिए घर चले गए थे।

अचानक बिगड़ी तबीयत: बुधवार सुबह अचानक हालत गंभीर हुई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।कुछ रिपोर्ट्स में “संदिग्ध परिस्थितियों” और “जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका” का भी जिक्र है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद होगी ।

प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे।सपा नेता अखिलेश यादव के सौतेले भाई, और अपर्णा यादव के पति थे।

प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहते थे। बिजनेस, रियल एस्टेट और फिटनेस सेक्टर में सक्रिय थे। लखनऊ में उनके कई जिम थे।उनका इमेज “फिटनेस फ्रीक” के तौर पर जाने जाते थे, इसलिए अचानक मौत ने सवाल खड़े किए हैं ।

परिवार और नेताओं की प्रतिक्रिया में:-
CM योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया और लिखा “प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुःखद है”।डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने भी संवेदना व्यक्त की।यादव परिवार और यूपी के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।

अस्पताल के बाहर और पोस्टमार्टम हाउस पर लोगों की भीड़ जमा हुई बताई जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article