सशक्त मां सशक्त परिवार:मातृ दिवस पर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी शुभकामनाएँ
रायपुर 10/5/2026
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मातृ दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश की समस्त माताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि माँ जीवन की प्रथम गुरु, सबसे बड़ी प्रेरणा और हर विपरीत परिस्थिति में अटूट संबल होती हैं। माँ का निस्वार्थ प्रेम, असीम त्याग और स्नेहिल आशीर्वाद ही परिवार, समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि मातृशक्ति के संस्कारों और संवेदनाओं से ही समाज में नैतिकता, मानवता और सहिष्णुता का विकास होता है। एक सशक्त माँ ही सशक्त परिवार, सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है। इसीलिए माताओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में सदैव शामिल रहा है।
इस दिशा में शासन द्वारा अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके स्वास्थ्य और पोषण को सुनिश्चित किया जा रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से माताओं को आर्थिक एवं सामाजिक संबल देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अपने संदेश के अंत में कहा कि मातृशक्ति का उत्थान और सम्मान केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि शासन की निरंतर चलने वाली साधना है। प्रदेश सरकार हर माँ के जीवन को सुरक्षित, सम्मानित और स्वावलंबी बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्यरत है।
- Advertisement -
- Advertisement -