34.3 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

चिंता छोड़ो, सुख से जियो” महज एक विचार ही तो है

Must read

लाइफस्टाइल -20/04/2026

क्या आप भी अपना वर्तमान, कल की चिंता में गँवा रहे हैं?

एक पल के लिए रुकिए और सोचिए — आज सुबह उठते ही आपके मन में पहला विचार क्या आया? क्या वह किसी आने वाली समस्या की चिंता थी? कोई अधूरा काम, कोई अनिश्चित भविष्य, या कोई पुरानी गलती जो बार-बार दिमाग में घूम रही थी?

अगर हाँ, तो आप अकेले नहीं हैं।

आज की भागती-दौड़ती जिंदगी में चिंता हमारी सबसे पुरानी और सबसे थकाऊ साथी बन चुकी है। हम सोते-जागते, खाते-पीते, यहाँ तक कि हँसते-हँसाते भी किसी न किसी बात की चिंता करते रहते हैं। पर क्या यह चिंता वाकई हमारे किसी काम आती है?

चिंता है क्या, असल में?

मनोविज्ञान की भाषा में चिंता वे नकारात्मक विचार हैं जो बार-बार मन में आते हैं और भविष्य में कुछ बुरा होने की आशंका से जुड़े होते हैं। कभी हम सोचते हैं — “नौकरी रहेगी या नहीं?”, कभी — “बच्चे का भविष्य कैसा होगा?”, और कभी अतीत की किसी घटना पर अटक जाते हैं — “काश, मैंने वैसा न किया होता।”

(Journal of Anxiety Disorders) में प्रकाशित बैक एंड न्यूमैन के एक महत्वपूर्ण अध्ययन में यह बताया गया कि चिंता और अवसाद दो अलग-अलग, लेकिन आपस में गुँथी हुई स्थितियाँ हैं। शोधकर्ता अरश इमामजादेह के अनुसार —

चिंता मूलतः बेचैनी का एक सामान्य रूप है, जबकि बीती बातों पर सोचते रहना अवसाद और मूड विकार की निशानी है।

यानी जब हम भविष्य को लेकर घबराते हैं — वह चिंता है। और जब हम अतीत में उलझे रहते हैं — वह अवसाद की ओर धकेलता है। दोनों मिलकर हमारी मानसिक शांति को धी7रे-धीरे खोखला कर देते हैं।

वह मिथक जिस पर हम सब भरोसा करते हैं

हम चिंता क्यों करते हैं? इसका जवाब बड़ा दिलचस्प है।

हम चिंता इसलिए करते हैं क्योंकि हमें लगता है — “अगर मैं पहले से सोच लूँगा, तो जब बुरा होगा, तो कम दर्द होगा।” जैसे चिंता एक सुरक्षा कवच हो। जैसे मन खुद को तैयार कर रहा हो।

लेकिन अरश इमामजादेह इसे सीधे खारिज करते हैं — यह केवल एक नजरिया है, सच्चाई नहीं।

शोध बताते हैं कि जितना अधिक हम चिंता करते हैं, उतनी ही अधिक उदासी और बेचैनी बढ़ती है। चिंता दर्द को कम नहीं करती — वह दर्द को पहले ही शुरू कर देती है। हम उस तकलीफ को भविष्य से खींचकर अभी भोगने लगते हैं, जो शायद कभी आएगी ही नहीं। चिंता के मतलब यह भी है कि हम खुशियों से मुंह मोड़ रहे है।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article