साजा, जिला बेमेतरा , 09 अप्रैल 2026
बेमेतरा जिले रेत और मुरूम उत्खनन के माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि शासन प्रशासन के नियमों की अनदेखी करते हुए अवैध खनन जारी रखते हैं उन्हें किसी का भय नहीं होता । कभी ऊंची पहुंच का धौंस दिखाते हैं तो कभी किसी राजनीतिक संरक्षण के तहत यह अवैध कार्य करते हैं ।प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर रेत/मुरूम निकाल कर ले जाते हैं, लेकिन इस बार प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए खनन माफिया पर कार्रवाई किया है।बेमेतरा जिले के ग्राम बीजागोड़ में लंबे समय से चल रहे अवैध मुरूम खनन पर एसडीएम एवं तहसीलदार की टीम ने अचानक छापेमारी कर कड़ी कार्रवाई की।
कई स्थानों पर रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर खनन कार्य किया जाता था और ट्रकों के माध्यम से मुरूम को बाहर भेज दिया जाता था,जिससे पूरे क्षेत्र में एक संगठित माफिया नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है।
जब्त किया गया:एक जेसीबी मशीन।एक मुरूम से भरी हाईवा।टीम के अचानक पहुंचने पर कई लोग मौके से फरार हो गए। दोनों वाहन साजा थाने में सुरक्षित रखे गए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
समस्या की पृष्ठभूमि संगठित माफिया
बिना अनुमति के खनन से सरकार को भारी राजस्व हानि
पर्यावरण पर गंभीर दुष्प्रभाव ।सड़कें खराब, खेतों की उपजाऊ मिट्टी नष्ट, गहरे गड्ढों से दुर्घटनाओं का खतरा रात के अंधेरे में ट्रकों द्वारा मुरूम की ढुलाई — संगठित माफिया नेटवर्क की आशंका
आम जनता की प्रतिक्रिया
ग्रामीणों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उनका कहना है कि यदि इसी तरह सख्ती जारी रही तो अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण प्रशासनिक पहल मानी जा रही है।
खनिज माफियाओं द्वारा अवैध मुरूम खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई


