32.8 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

विधानसभा चुनाव :असम, केरल और पुडुचेरी में आज मतदान

Must read

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, 09 अप्रैल 2026

देश के दो राज्य असम और केरल तथा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए आज (9 अप्रैल) सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक एक ही चरण में मतदान हो रहा है। इन तीनों जगहों के नतीजे 4 मई को एक साथ घोषित किए जाएंगे।

कहां कितनी सीटें और कितने मतदाता
असम: 126 विधानसभा सीटें, करीब 2.5 करोड़ मतदाता।
केरल: 140 विधानसभा सीटें, लगभग 2.71 करोड़ मतदाता।
पुडुचेरी: 30 विधानसभा सीटें (पुडुचेरी, कराईकल, माहे, यानम), लगभग 9.44 लाख मतदाता।

तीनों क्षेत्रों की 296 सीटों पर कुल 1849 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी।

असम में भाजपा नेतृत्व वाला NDA लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रहा है, जबकि कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन ने विकास, रोजगार और ‘फैमिली वॉर’ जैसे मुद्दों को आगे रखा है।
केरल में त्रिकोणीय मुकाबला चल रहा है, जहां एलडीएफ, यूडीएफ और NDA सरकार बनाने के लिए 71 सीटों के बहुमत की लड़ाई लड़ रहे हैं; रोजगार, महंगाई और स्थानीय विकास को बड़े मुद्दे बनाया गया है।
पुडुचेरी में NDA और INDIA ब्लॉक के बीच सीधी टक्कर है; यहां 30 सीटों में से 16 का बहुमत जरूरी है और स्थानीय भाषाई‑धार्मिक मुद्दे भी भूमिका निभा सकते हैं।

मतदान की तारीख और नतीजे
असम, केरल और पुडुचेरी में चुनाव प्रचार मंगलवार शाम छह बजे थम गया, जिसके बाद जनप्रतिनिधि अधिनियम के तहत ‘साइलेंस पीरियड’ लागू हो गया।मतगणना 4 मई को पूरे देश में चुनाव वाले राज्यों के लिए एक साथ की जाएगी, जिसके बाद नई सरकारें किसके हाथ में जाएंगी, यह तय होगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article