बेमेतरा, 02 अप्रैल 2026:
पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव तथा डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 01 अप्रैल 2026 को बेमेतरा नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा एवं यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो द्वारा नगर पालिका परिसर में टैक्सी स्टैंड (पीकअप वाहन चालकों) से जुड़े वाहन मालिकों, ड्राइवरों एवं परिचालकों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने एवं आम नागरिकों की असुविधा विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने अपने सुझाव दिए। निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़ा करने, यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार बना यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
सिग्नल चौक में लगे ट्रैफिक सिग्नल का पालन, सिग्नल जंप न करने, शराब सेवन कर वाहन न चलाने, नो पार्किंग में वाहन न खड़ा करने, सड़क किनारे अनावश्यक पार्किंग से बचने, निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करने, संयमित गति तथा वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने के संबंध में निर्देश दिए गए।
साथ ही वाहन संचालन पर—रजिस्ट्रेशन, बीमा एवं वैध ड्राइविंग लाइसेंस—अनिवार्य रूप से रखने की जानकारी दी गई। इनके अभाव में संभावित नुकसान के प्रति भी सचेत किया गया।इसके अतिरिक्त, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने तथा पुलिस का सहयोग करने के निर्देश भी दिए गए।


