25.1 C
Raipur
Monday, April 28, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल हुईं, कहा वामपंथी उग्रवाद को सामाजिक मुख्यधारा में जोड़ने का काम निर्णायक दौर में “”

Must read

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा छत्तीसगढ़ से मुझे लगाव है। मैं 5-6 बार यहां आ चुकी हूं। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। इसलिए छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया कहते हैं। आप जैसे बरगढ़, संबलपुर को छत्तीसगढ़ का हिस्सा समझते हैं, हम भी रायपुर को ओडिशा का हिस्सा समझते हैं।राष्ट्रपति बोलीं, परिसीमन की सीमा है, लेकिन दिल की कोई दीवार नहीं है। दिल से हम सब एक। चाहे छत्तीसगढ़ हो या ओडिशा हो।

राष्ट्रपति ने ये बातें विधानसभा के रजत जयंती कार्यक्रम के मौके पर कही। इससे पहले उन्होंने जय जोहार कहकर अपने भाषण की शुरुआत की थी।

इससे पहले स्पीकर रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में टोनही प्रताड़ना, खाद्य सुरक्षा सहित अब तक 565 विधेयक पारित हो चुके हैं। विधानसभा में सदस्यों की संख्या 90 है। इनमें अनुसूचित जनजाति के 30, अनुसूचित जाति के 10, OBC के 35 सदस्य, सामान्य वर्ग के 15 और महिला सदस्यों की संख्या 19 है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रायपुर पहुंचे और छग विधानसभा के रजत जयंती वर्ष समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम अंतिम और निर्णायक दौर में पहुंच गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य जल्द ही इस बुराई से मुक्ति पा लेगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ सदन को संबोधित करते हुए कहा, ‘मुझे विश्वास है कि छत्तीसगढ़ को उग्रवाद से पूर्णत: मुक्त करने के प्रयास में आप सब शीघ्र ही सफलता प्राप्त करेंगे और राज्य के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ेंगे।”


राष्ट्रपति ने कहा कि सभी विधायकों को प्रयास करना चाहिए कि अगली विधानसभा में महिला सदस्यों की संख्या में वृद्धि हो।मुर्मू ने कहा, ‘वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम अंतिम और निर्णायक दौर में पहुंच गया है।मुझे बताया गया है कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लोग विकास के मार्गों पर आगे बढ़ना चाहते हैं।

खुशी की बात 25 साल के इतिहास में मार्शल का नहीं किया गया इस्तेमाल
राष्ट्रपति ने इस बात पर खुशी जताई कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के 25 साल के इतिहास में सदन में कभी मार्शल का इस्तेमाल नहीं किया गया।राज्यपाल रमेन डेका, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने भी विधायकों को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विपक्ष के नेता चरणदास महंत ने राष्ट्रपति का स्वागत किया और आभार जताया।



- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article