34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

रेलवे ने त्यौहार पर बिलासपुर जोन से होली स्पेशल ट्रेन की बढ़ाई सुविधा

Must read

रेलवे न्यूज | होली स्पेशल ट्रेनें_03/02/2026

होली के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़े पैमाने पर होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन से 14 फेरों के लिए 8 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली कुल 56 फेरों की होली स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया जाएगा

रेलवे के इस निर्णय से छत्तीसगढ़ के साथ-साथ महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार समेत कुल सात राज्यों के यात्रियों को कन्फर्म बर्थ और सुगम यात्रा की सुविधा मिलने की उम्मीद है। त्योहार के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से यह विशेष व्यवस्था की गई है।

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली से पहले ही नहीं, बल्कि होली के बाद भी यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन जारी रहेगा। इससे त्योहार मनाकर अपने गृह नगर से वापस कामकाज के लिए लौटने वाले यात्रियों को यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

होली स्पेशल ट्रेनों को लेकर पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि होली के बाद भी प्रमुख स्टेशनों से देश के विभिन्न शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी हो।

लोगो के बीच रंगों का त्योहार होली नजदीक आते ही देशभर में यात्रा गतिविधियां तेज हो गई हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे द्वारा उठाया गया यह कदम यात्रियों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article