36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

छत्तीसगढ़ में खैर लकड़ी तस्करी का मामला:जब्त लकड़ी वन विभाग के कब्जे में

Must read

छह टन खैर की लकड़ी_जन चौपाल 36 चौपाल से चौपाटी तक

घरघोड़ा लैलूंगा/रायपुर_05/02/2026

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा-लैलूंगा वन क्षेत्र में अवैध खैर लकड़ी तस्करी का मामला सामने आया है, जहां राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी के नेतृत्व में 10 टन खैर लकड़ी जब्त कर वन विभाग को सौंप दी गई।

खबर पर मिली जानकारी और मुख्य तथ्य की बात करें तो
छापेमारी भेंगारी ग्राम पंचायत के राजस्व वन भूमि पर हुई, जहां ट्रैक्टर में लकड़ी अंतरराज्यीय तस्करी के लिए तैयार की जा रही थी।जिसमें चार आरोपी—कमल प्रकाश, प्रेम, संतोष और राजेश (सभी उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के मैसोर गांव निवासी)—हिरासत में लिए गए।

टीम में घरघोड़ा एसडीओ वन आसुतोष मंडावा, तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार सहोदर राम और वन परिक्षेत्र अधिकारी सी.के. राठिया शामिल रहे।

तस्करी पर ग्रामीण का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से वन कर्मियों के संरक्षण में रातोंरात जंगलों की कटाई और तस्करी चल रही थी। रात्रि गश्त की लापरवाही से तस्करों के हौसले बुलंद हो गए थे।

कार्रवाई प्रभाव क्या पड़ेगा
प्रशासन की इस कार्रवाई से वन माफिया में हड़कंप मच गया है, और वन विभाग आरोपी पूछताछ व वैधानिक कार्रवाई में जुटा है। यह घटना छत्तीसगढ़ में बढ़ती लकड़ी तस्करी की पृष्ठभूमि में महत्वपूर्ण है।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article