24.3 C
Raipur
Tuesday, July 21, 2026

रायपुर पुलिस कार्रवाई,ऑन लाइन सट्टा:नागोराव गली अंडरब्रिज के पास

Must read

नगद और सामान को मिलाकर लगभग 92 लाख का सामान बरामद। जन चौपाल 36/चौपाल से चौपाटी तक

रायपुर_31/01/2026

राजधानी की गंज थाना पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने नागोराव गली अंडरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी लग्जरी गाड़ियों में बैठकर मोबाइल के जरिए सट्टे का नेटवर्क चला रहे थे।

पुलिस कार्रवाई के अनुसार
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अंडरब्रिज के पास खड़ी महिंद्रा थार और नेक्सा XL6 कारों में कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी mdbet777.com और Classic777.com जैसी वेबसाइटों पर आईडी बनाकर लोगों को सट्टा खिला रहे थे।

पुलिस ने बरामद की
पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से करोड़ों के सट्टे के लेन-देन के रिकॉर्ड के साथ-साथ निम्नलिखित सामान जब्त किया है:नकद (Cash) ₹37.50 लाख 10 नग मोबाइल फोन ,2 महिंद्रा थार, 1 नेक्सा XL6 सहित कुल जब्ती | लगभग ₹92.50 लाख |

पुलिस की जांच के दौरान पूछताछ में आरोपी सट्टे के कारोबार से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या अनुमति पत्र पेश नहीं कर सके। गंज थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब इस गिरोह के मुख्य सरगना तथा बैंक खातों की जांच की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article