36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

दोस्ती शराब और हत्या:बेरला पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा,तालाब से बरामद हुई लाश

Must read

आरोपियों ने युवक की हत्या कर शव को तालाब के पानी में भारी पत्थर से दबा दिया था। जन चौपाल 36 _चौपाल से चौपाटी तक।

बेमेतरा:28/01/2026

बेरला पुलिस ने 25 जनवरी से लापता युवक प्रवीण उर्फ प्रीत द्विवेदी (24 वर्ष) की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है।आरोपी वैभव सोनी से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं मोबाईल को जप्त किया गया।प्रवीण के शव को तालाब से बाहर निकला गया शव का पहचान पंचनामा तैयार कर, बरामदगी पंचनामा तैयार कर प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा धारा 103(1), 3(5) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया।


गुमशुदगी की जांच में खुला कत्ल का राज

घटना का खुलासा तब हुआ जब 27 जनवरी को मृतक के पिता सतीश द्विवेदी की गुमशुदगी रिपोर्ट पर पुलिस ने संदेह के आधार पर उसके दोस्तों से पूछताछ की। आरोपी ढालेन्द्र ने बताया कि 25 जनवरी की रात तीनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। इस दौरान प्रवीण द्वारा फोन पर और बाद में आमने-सामने अश्लील गाली देने और मारपीट करने से विवाद बढ़ गया। शराब के नशे में विवाद और गाली देने से भड़के दोस्तों ने गला दबाकर की हत्या, साक्ष्य छिपाने तालाब में पत्थर से दबाया शव।

विवाद इतना बढ़ा कि ढालेन्द्र और प्रवीण गुत्थमगुत्था होते हुए खरगा तालाब के पानी में गिर गए, जहाँ ढालेन्द्र ने प्रवीण का गला पानी में दबाकर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने की नीयत से आरोपियों ने शव के ऊपर बड़ा पत्थर रखकर उसे पानी में डुबो दिया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी रामकृष्ण साहू और एएसपी हरीश कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजकुमार साहू की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तालाब से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व मोबाइल जब्त किया। इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक राजकुमार साहू, सउनि दिनेश चंद शर्मा और समस्त थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article