“नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस: DIG रामकृष्ण साहू ने पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।”जन चौपाल 36 चौपाल से चौपाटी तक
बेमेतरा:_28/01/2026
डीआईजी रामकृष्ण साहू (IPS) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली।डीआईजी साहू ने पुलिसिंग को आधुनिक बनाने के लिए त्रिनयन एप, सशक्त एप और सायबर प्रहरी अभियान के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया।अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस को स्मार्ट और हाईटेक होने के साथ ही सीसीटीएनएस (CCTNS) में समय पर डायरी एंट्री और एमएलसी/पीएम रिपोर्ट को ऑनलाइन भेजने के निर्देश दिए ताकि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और तेजी आए।
बैठक में अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा और नशीली दवाओं के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने को कहा गया। उन्होंने कहा कि चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त, कांबिंग गश्त और पेट्रोलिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।
उन्होंने कहा लंबित मामले: 2024-25 एवं पूर्व के लंबित अपराधों, मर्ग, गुम इंसान और शिकायतों का शीघ्र निराकरण करे।सायबर सुरक्षा द्वारा वित्तीय धोखाधड़ी रोकने के लिए ‘म्यूल अकाउंट’ धारकों पर वैधानिक कार्रवाई करें।ऑपरेशन मुस्कान से महिलाओं-बच्चों से संबंधित अपराधों के निराकरण और गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाएं।
डीआईजी ने दृश्यमान पुलिसिंग से सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाएं और चेकिंग अभियान तेज करें।सामुदायिक पुलिसिंग से बढ़ेगा जनता का विश्वास
डीआईजी ने “हमर पुलिस हमर बजार” और “हमर पुलिस हमर गांव” अभियानों से स्कूलों, कॉलेजों और बाजारों में जागरूकता कार्यक्रम के निर्देश दिए। थाने आने वाले आगंतुकों, विशेषकर महिलाओं से संयमित व्यवहार करें और उनकी समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई करें ताकि जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो सके।
बैठक के अंत में उन्होंने सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


