24.2 C
Raipur
Tuesday, July 21, 2026

​धान खरीदी में अनियमितता पर प्रदेश सरकार सख्त; 38 कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:सीएम साय

Must read

गड़बड़ी पर जीरो टॉलरेंस: प्रदेश के 12 जिलों में धान खरीदी केंद्रों पर बड़ी कार्रवाई, 38 कर्मचारी नपे

रायपुर | 16 जनवरी 2026

छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर जारी धान खरीदी में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ शासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। विभिन्न जिलों से मिल रही अनियमितताओं की शिकायतों के बाद खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 12 जिलों के 38 कर्मचारियों को दंडित किया है। इसमें 31 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि 3 की सेवा समाप्त कर दी गई है। गंभीर मामलों में 3 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

इन जिलों में हुई कार्रवाई

प्रशासन की यह कार्रवाई दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, सक्ती, जगदलपुर, रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद और बलौदाबाजार-भाटापारा जिलों में हुई है।

गड़बड़ी का तरीका: फर्जी खरीदी से लेकर अवैध वसूली तक

जांच में पाया गया कि कई केंद्रों पर भौतिक सत्यापन में धान कम मिला, तो कहीं अमानक धान की खरीदी की गई। खाद्य विभाग के अनुसार:

  • 11 मामले: टोकन और अन्य विविध अनियमितताओं से जुड़े।
  • 05 मामले: भौतिक सत्यापन में स्टॉक कम पाया गया।
  • 05 मामले: अमानक धान की खरीदी की गई।
  • 04 मामले: नीति के विपरीत कार्य और नियमों का उल्लंघन।
  • 03 मामले: स्टैकिंग (धान की थप्पी) व्यवस्थित नहीं पाई गई। इसके अलावा अवैध वसूली, बिना आवक पर्ची के खरीदी और बारदाना वितरण में भी धांधली पकड़ी गई है।

दुर्ग और बेमेतरा में सबसे ज्यादा असर

दुर्ग जिले में झीट, गोढ़ी, खिलोराकला सहित 6 केंद्रों के समिति प्रबंधकों को सस्पेंड किया गया है। बेमेतरा में अमानक धान और फर्जी खरीदी के मामले में गाडाडी और बोरतरा के कर्मचारियों पर निलंबन की गाज गिरी है, वहीं मऊ के सहायक प्रबंधक पर एफआईआर दर्ज हुई है। कबीरधाम के कुकदूर में बारदाना वितरण में गड़बड़ी पर कार्रवाई की गई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article