31.1 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद जयंती पर दी बधाई

Must read

रायपुर, 12 जनवरी 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) पर प्रदेशवासियों, खासकर युवाओं को हार्दिक बधाई दी।उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति के प्रेरणास्रोत हैं।

उनके ओजस्वी विचारों और मानवतावादी दर्शन ने भारत ही नहीं, पूरे विश्व को आत्मविश्वास, सेवा भाव और आध्यात्मिक जागरण की दिशा दिखाई। स्वामीजी का जीवन आत्मबल, चरित्र और सेवा से राष्ट्र निर्माण का संदेश देता है, जो आज भी युवाओं को आत्मनिर्भर व राष्ट्रहित के लिए समर्पित बनाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है कि स्वामी विवेकानंद ने अपना जीवन का महत्वपूर्ण समय रायपुर में बिताया।

उनकी स्मृतियां प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध करती हैं और निरंतर प्रेरणा देती हैं।श्री साय ने विश्वास जताया कि स्वामीजी के वैचारिक मूल्य आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा व मानव कल्याण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article