36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 3,000 युवा नेताओं से संवाद

Must read

राष्ट्रीय युवा दिवस पर भारत मंडपम में होगा समापन सत्र, प्रवासी युवा प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

नई दिल्ली, 10 जनवरी 2026। स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 12 जनवरी को शाम लगभग 4:30 बजे नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026’ के समापन सत्र में भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री देश भर से चयनित लगभग 3,000 युवा नेताओं के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय प्रवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले युवा प्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे।

इस डायलॉग में चुने गए प्रतिभागी राष्ट्रीय महत्व के दस प्रमुख विषयों पर प्रधानमंत्री के समक्ष अपनी अंतिम प्रस्तुतियां देंगे। इन विषयों के माध्यम से युवा भारत के आर्थिक विकास, सामाजिक समावेशन, नवाचार, सुशासन, शिक्षा, कौशल विकास और तकनीकी प्रगति जैसे क्षेत्रों में अपने विचार, दृष्टिकोण और क्रियान्वयन योग्य सुझाव साझा करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026’ से संबंधित निबंध संकलन का विमोचन भी करेंगे। इस संकलन में युवा प्रतिभागियों द्वारा भारत की विकास प्राथमिकताओं, वर्तमान चुनौतियों और राष्ट्र निर्माण के दीर्घकालिक लक्ष्यों पर लिखे गए चयनित निबंध शामिल होंगे, जो युवाओं की सोच और प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग अपने दूसरे संस्करण में आयोजित हो रहा है।यह मंच युवाओं और राष्ट्रीय नेतृत्व के बीच सीधा संवाद स्थापित करता है।यह पहल प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस के आह्वान से जुड़ी है।
जिसका उद्देश्य युवाओं को नीति निर्माण और सार्वजनिक जीवन से जोड़ना है।

9 से 12 जनवरी 2026 तक आयोजित इस डायलॉग में देश भर से 50 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया। राष्ट्रीय स्तर पर चुने गए युवा नेताओं का चयन डिजिटल क्विज, निबंध प्रतियोगिता और राज्य स्तरीय प्रस्तुतियों की तीन-चरणीय प्रक्रिया से किया गया। इस संस्करण में ‘डिज़ाइन फॉर भारत’, ‘टेक फॉर विकसित भारत’ और अंतरराष्ट्रीय भागीदारी जैसे नए प्रयोग शामिल किए गए हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article