36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति आवास को निशाना बनाए जाने की खबरों पर जताई गहरी चिंता

Must read

नई दिल्ली, 30 दिसंबर 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति आवास को निशाना बनाए जाने की खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में जारी राजनयिक प्रयास ही शत्रुता को समाप्त करने और स्थायी शांति स्थापित करने का सबसे प्रभावी मार्ग हैं।

प्रधानमंत्री ने सभी संबंधित पक्षों से अपील की कि वे संवाद और कूटनीति के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित रखें तथा ऐसे किसी भी कदम से बचें जो इन प्रयासों को कमजोर कर सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तनाव बढ़ाने वाली घटनाएं क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता के लिए गंभीर चुनौती बन सकती हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “रूस के राष्ट्रपति आवास को निशाना बनाए जाने की खबरों से हम बेहद चिंतित हैं। वर्तमान में जारी राजनयिक प्रयास शत्रुता को समाप्त करने और शांति स्थापित करने का सबसे बेहतर मार्ग हैं। हम सभी संबंधित पक्षों से आग्रह करते हैं कि वे इन प्रयासों पर ध्यान केंद्रित रखें और ऐसे किसी भी कार्य से बचें जो इन्हें कमजोर कर सकता है।”

भारत ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर शांति, संवाद और कूटनीतिक समाधान के पक्ष में अपना स्पष्ट रुख दोहराया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article