मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 115 शहरों में अटल परिसरों का वर्चुअल लोकार्पण किया।
रायपुर/छत्तीसगढ़ _25/12/2025
रायपुर के फुंडहर चौक पर अटलजी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी 115 नगरीय निकायों के अटल परिसरों को समर्पित किया। उन्होंने 186.98 करोड़ रुपये के 23 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया, जिसमें 17 कार्यों का भूमिपूजन (185.49 करोड़) और 6 का लोकार्पण (1.49 करोड़) शामिल रहा। कार्यक्रम में पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के 5 हितग्राहियों को अनुज्ञा-पत्र तथा स्वनिधि योजना के तहत 5 महिलाओं को 50-50 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए।
अटलजी को श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने अटलजी को अजातशत्रु, प्रखर वक्ता और संवेदनशील कवि बताते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, किसान क्रेडिट कार्ड तथा आदिम जाति मंत्रालय गठन जैसे योगदानों का उल्लेख किया। अटल जन्म-शताब्दी वर्ष में सभी नगरीय निकायों में परिसर बनाने का संकल्प दोहराया गया, ताकि छत्तीसगढ़ के निर्माता की स्मृतियां चिरस्थायी रहें।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, इंद्रकुमार साहू, अनुज शर्मा, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नंदकुमार साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, निगम आयुक्त विश्वदीप, राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के सीईओ शशांक पाण्डेय सहित नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग एवं रायपुर नगर निगम के अधिकारी -कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
विधायक किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ गठन का श्रेय अटलजी को दिया, जबकि मोतीलाल साहू ने विकास कार्यों पर जोर दिया। महापौर मीनल चौबे ने रायपुर के सर्वांगीण विकास की सराहना की। नगरीय प्रशासन सचिव डॉ. बसवराजु एस ने परियोजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया।


