राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ आगमन 24 मार्च, हो रहा है।जिसमें विधानसभा में आयोजित प्रदेश की रजत जयंती कार्यक्रम में विधायकों से चर्चा और सदन को करेंगी संबोधित ।
छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर शहर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को आ रही हैं। 24 मार्च को उनका छत्तीसगढ़ का दौरा कार्यक्रम है। महत्वपूर्ण बात यह है कि वर्तमान वर्ष विधानसभा का रजत जयंती वर्ष है।इसके लिए राष्ट्रपति को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था। विधानसभा में होने जा रहे खास कार्यक्रम में वो शामिल होंगी।यह कार्यक्रम प्रदेश की स्थापना के रजत जयंती वर्ष को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। आपको बता दें कि प्रबोधन कार्यक्रम नामक आयोजन में राष्ट्रपति मुर्मू विधायकों से चर्चा करेंगी। वो विधानसभा सदन को संबोधित करेंगी। विधायकों की जिम्मेदारी, लोकतंत्र में विधानसभा की भूमिका, छत्तीसगढ़ की प्रगति और राज्य के विकास को लेकर अपने विचार साझा करेंगी। इस कार्यक्रम में विधायकों को सदन में काम करने को लेकर राष्ट्रपति अपनी ओर से टिप्स देंगी।
कब से प्रारंभ हुआ था छग विधानसभा का प्रथम सत्र
छग राज्य मध्यप्रदेश से अलग होकर 1 नवंबर 2000 को एक स्वतंत्र राज्य बना, जिसमें 90 विधानसभा शामिल हैं।
दिनांक 14 दिसम्बर, 2000 को छत्तीसगढ़ विधान सभा का प्रथम ऐतिहासिक सत्र राजधानी रायपुर स्थित राजकुमार कॉलेज के ”जशपुर हॉल” में संपन्न हुआ तथा द्वितीय सत्र 27 फरवरी, 2001 से नवनिर्मित विधान सभा भवन में प्रारंभ हुआ ।
रायपुर में राष्ट्रपति मुर्मू को भारतीय वायुसेना का विशेष विमान लेकर आएगा। इस प्लेन को कोई सामान्य पायलट नहीं बल्कि एयरफोर्स के सीनियर पायलट उड़ाते हैं। दिखने में आम विमान की तरह नजर आने वाला विमान अंदर से कई तरह की अत्याधुनिक संचार माध्यम से लैस होता है। इस प्लेन का एक हिस्सा राष्ट्रपति के दफ्तर की सुविधाओं से सेटअप होता है। विमान रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड होगा।
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने उच्च स्तरीय बैठक की। छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए मंत्रालय महानदी भवन में उच्च स्तरीय बैठक ली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में मुख्य सचिव ने सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।