36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

कबीरधाम पुलिस ने नकली शराब तैयार करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़

Must read

पोड़ी/बोड़ला/कबीरधाम, 27 नवम्बर 2025
(मीडिया सूत्र)

कबीरधाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली देशी प्लेन मदिरा बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह ग्रामीण क्षेत्रों में भट्टी शराब के नाम पर नकली मदिरा बेचकर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा था।

यह कार्रवाई आईजी राजनांदगांव रेंज अभिषेक शांडिल्य, पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन, एसडीओपी बोड़ला अखिलेश कौशिक तथा डीएसपी कृष्णा चंद्राकर के पर्यवेक्षण में थाना बोड़ला एवं चौकी पोड़ी पुलिस, साइबर टीम तथा फील्ड स्टाफ ने संयुक्त रूप से यह महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए नकली शराब के इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया।

ग्राम पोड़ी में आरोपी नंद कुमार कुर्रे के घर पर छापेमारी में नकली शराब का पूरा प्लांट मिला। गिरोह झारखंड से नकली स्टिकर, ढक्कन, होलोग्राम और केमिकल मंगवाकर शराब तैयार करता था।

जब्त सामग्री
– 49 पाव नकली मदिरा– 6 बंडल नकली स्टिकर, 8 पेज होलोग्राम– खाली पाव बोतलें 7 बोरी– 42 जरीकेन व पानी के 19 जार– 3 बॉटलिंग मशीन एवं अन्य पैकिंग सामग्री

गिरफ्तार आरोपी
नंद कुमार कुर्रे,इस्लाम उर्फ सुद्दू,शेख साजिद,छोटू उर्फ दिनेश चंद्रवंशी। एक आरोपी पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि एक फरार है। पुलिस अंतरराज्यीय सप्लाई नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम व बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।पुलिस ने कहा है कि जिले में नकली शराब, अवैध मदिरा निर्माण और जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्रवाई में थाना बोड़ला, चौकी पोड़ी व साइबर सेल की टीमों की सराहनीय भूमिका रही।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article