23.9 C
Raipur
Wednesday, July 22, 2026

पीएम मोदी की उपस्थिति में रायपुर में 60वां डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन 29–30 नवंबर से

Must read

नई दिल्ली/रायपुर/छत्तीसगढ़_2711/2025

भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों का 60वां अखिल भारतीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29-30 नवंबर को सम्मेलन में भाग लेंगे और विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे।

विकसित भारत : सुरक्षा आयाम’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद निरोध, आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा तथा पुलिसिंग में फोरेंसिक विज्ञान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर विस्तृत विचार-विमर्श होगा। सम्मेलन का उद्देश्य अब तक प्रमुख पुलिस चुनौतियों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा करना और ‘सुरक्षित भारत’ के निर्माण हेतु भविष्य की रूपरेखा तैयार करना है।

सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, गृह राज्य मंत्री, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशक तथा केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे। युवाओं और नए विचारों को आगे लाने के लिए इस वर्ष राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के गृह विभाग के प्रमुखों के साथ-साथ DIG व SP स्तर के चुनिंदा अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।

वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद का मुकाबला, आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा और पुलिसिंग में फोरेंसिक विज्ञान तथा एआई के उपयोग जैसे मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा की जाएगी

वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में यह सम्मेलन अधिक संवादात्मक और परिणाम मुखी बना है। इससे पहले सम्मेलन गुवाहाटी, कच्छ के रण, हैदराबाद, टेकनपुर, केवड़िया, पुणे, लखनऊ, नई दिल्ली, जयपुर और भुवनेश्वर में आयोजित हो चुका है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article