छग सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा,महासचिव शशिकांत तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष लेखमणि पाण्डेय,प्रदेश प्रचार सचिव दीपक पाण्डेय ने इस उपलब्धि पर बधाई प्रेषित की।
दुर्ग/छत्तीसगढ़/23/11/2025
रूंगटा पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र तनय शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित यंग इंडिया पार्लियामेंट्री डिबेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर से आए 120 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ ‘बेस्ट पार्लियामेंटेरियन’ का खिताब अपने नाम किया।
न्यू खुर्सीपार निवासी डॉ. राघवेंद्र शर्मा एवं एनआईसी दुर्ग की वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती स्वेता शर्मा के सुपुत्र तनय ने पहले जिला स्तर (राजनांदगांव) और फिर राज्य स्तर (जमशेदपुर) पर स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय फाइनल तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दिल्ली में हुए राष्ट्रीय फाइनल में उनकी तर्कपूर्ण प्रस्तुति, नीतिगत समझ और आत्मविश्वास ने निर्णायकों को विशेष रूप से प्रभावित किया।
तनय की इस उपलब्धि से उनके परिवार तथा दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में हर्ष की लहर है। इसी कड़ी में सर्व ब्राह्मण समाज ने तनय शर्मा का सम्मान करते हुए उनके निवास पहुंचकर पुष्पहार, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया तथा मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के रूप में समाजजनों द्वारा शमी का पौधा भी भेंट किया गया।
समाज के सलाहकार डॉ. विश्वनाथ पाणीग्राही ने कहा कि तनय की यह उपलब्धि न केवल दुर्ग-भिलाई, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में तनय अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी देश का नाम रोशन करेगा।
अभिनंदन कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, डॉ. विश्वनाथ पाणीग्राही, चंद्रशेखर पाण्डेय, छग सर्व ब्राह्मण समाज जिलाध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला,ऋषभ तिवारी (ब्राह्मण युवा मंच), संतोष शर्मा, किशोर तिवारी, रमेश शर्मा, कमल किशोर शर्मा, तथा तनय के माता–पिता और परिजन उपस्थित रहे।


