34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं सपाद लक्षेश्वर धाम महोत्सव का आयोजन

Must read

बेमेतरा /छत्तीसगढ़_02/11/2025

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के ग्राम देउरगांव (साजा) स्थित मां महामाया मंदिर परिसर में 6 नवंबर से 12 नवंबर 2025 तक भव्य “श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ” एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह अनुष्ठान देशभर के श्रद्धालुओं के लिए भक्तिमय वातावरण और आध्यात्मिक अनुभव का संगम बनने जा रहा है।

आयोजन में परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वरजगद्गुरु शंकराचार्य“स्वामिश्रीः” अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती ‘1008श्री की आशीर्वाद से श्रीमज़्योतिर्मयानंद महाराज सज्जनों को श्रीमद् भागवत महापुराण का अमृतपान कराएंगे।

प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से हरि इच्छा तक कथा का कार्यक्रम संपूर्ण सप्ताह तक आयोजित होगा।

गौ माता राष्ट्र माता
आयोजक समिति के सदस्य राजेश्वरी सच्चिदानंद चौबे पवन चौबे प्रदीप चौबे ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन संत परंपरा, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए किया गया है।

लाइव प्रसारण
इस आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए “संस्कार चैनल” पर कथा का सीधा प्रसारण 16 से 22 नवंबर 2025 तक किया जाएगा। 16 से 20 नवंबर को सुबह 10 से 11 बजे तक तथा 21-22 नवंबर को रात 10 से 1 बजे तक श्रद्धालु देश-विदेश से कथा श्रवण कर सकेंगे।

शिवलिंग स्थापना
सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा नामक ऐतिहासिक मंदिर में निर्माण व अन्य गतिविधियों के लिए आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से आर्थिक सहयोग की अपील की है। श्रद्धालु इच्छानुसार अपना दान, बैक डिटेल्स और दिए गए QR कोड के जरिए जमा कर सकते हैं। आयोजन से जुड़ी ताजा जानकारी और लाइव दर्शन के लिए संपर्क नंबर भी जारी किया गया है।

सामाजिक पहल और आध्यात्मिक चेतना
– विश्व का ऐतिहासिक मंदिर छत्तीसगढ़ में सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा:कोई भी भक्त श्रद्धावान व्यक्ति 5100 (इक्यावन सौ) रूपये जमा कर सवा लाख शिवलिंग में एक शिवलिंग अपने नाम पर स्थापित करा सकते हैं

BANK DETAILS
स्वामिश्री न्यास
BANK OF MAHARASHTRA
Account No. : 60308858204
Branch Name: DEORBIJA
Branch Code: 006902
IFSC: MAHB0001746
Mob.: 7746012334 *कृपया राशि जमा करने के बाद सूचना अवश्य दें ।

इस प्रकार देउरगांव का यह आयोजन क्षेत्र ही नहीं, पूरे देश_प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए आस्था, संस्कृति और सेवा भाव से जुड़े विविध आयाम प्रस्तुत कर रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article