36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

हर आदमी का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना: कबीरधाम में 60 हज़ार ग्रामीण घरों का निर्माण

Must read

24 हज़ार से अधिक परिवारों को मिली खुशहाली सीएम विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा की सार्थक पहल

कबीरधाम कवर्धा छत्तीसगढ़ 28/10/2025

कबीरधाम जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और जनमन आवास योजना के तहत 60,000 से अधिक ग्रामीण मकानों का निर्माण में तेज़ी । प्रशासनिक पहल और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की निगरानी में इन योजनाओं के ज़रिए 24,000 से अधिक घरों का वितरण भी लाभार्थियों तक किया जा चुका है। जिले के मैदानी और वनांचल क्षेत्रों की अनेक पंचायतों—जैसे खैरबनाकला, राजा नवागांव, केसली और भागुटोला—में सैकड़ों परिवार अपने पक्के घरों में बसकर नया जीवन शुरू कर चुके हैं।

बैगा समुदाय के लिए विशेष राहत
जनमन आवास योजना के तहत वनांचल के 9,625 बैगा परिवारों को दो लाख रुपए प्रति परिवार की सहायता स्वीकृत की गई है, जिनमें से 3,500 से अधिक आवास पूरे हो चुके हैं। इन परिवारों को मनरेगा के ज़रिए 95 दिवस का रोज़गार भी मिला है। केसमर्दा, ढोलबज्जा, तेलियापानी लेदार और डालामहुआ जैसे दुर्गम गांवों में ये घर अब सुरक्षित जीवन और सम्मान का आधार बन गए हैं। साथ ही, लाभार्थियों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, महतारी वंदन और उज्ज्वला जैसी योजनाओं से भी जोड़ा गया है।

योजनाओं से मिली मजबूती व रोजगार
कलेक्टर गोपाल वर्मा के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को अन्य योजनाओं—जैसे 90-95 दिन का रोजगार, सस्ता राशन, पेयजल, शौचालय और गैस कनेक्शन—का भी लाभ मिल रहा है। इससे ग्रामीण परिवारों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार आया है।

डीलर दीदी’ और महिलाओं की भागीदारी
मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बिहान योजना के अंतर्गत महिलाएं ‘डीलर दीदी’ के नाम से निर्माण सामग्री की आपूर्ति का कार्य कर रही हैं। इससे उन्हें नई आजीविका मिली है और निर्माण लागत भी घटी है। मनरेगा के तहत पशु शेड, कूप और डबरी निर्माण से ग्रामीणों को पशुपालन व खेती के नए साधन मिले हैं, जिससे उनकी आय और आत्मनिर्भरता बढ़ी है।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article