34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

जम्मू_कश्मीर राज्य सभा चुनाव में बीजेपी की 1 सीट पर जीत

Must read

जम्मू _कश्मीर /चुनाव परिणाम/ 25/10/2025

जम्मू-कश्मीर की राजनीति में शुक्रवार को हुए राज्यसभा चुनाव के नतीजों ने नए सियासी समीकरणों को जन्म दे दिया है। कुल चार सीटों पर हुए इस चुनाव में नेशनल कॉन्फ़्रेंस (एनसी) ने तीन सीटें जीतीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक सीट पर नाटकीय अंदाज़ में जीत दर्ज की।बीजेपी की अप्रत्याशित जीतबीजेपी प्रत्याशी सत शर्मा ने एनसी के उम्मीदवार इमरान नबी डार को हराया।

सबसे ध्यान आकर्षित करने वाली बात यह रही कि बीजेपी के पास विधानसभा में केवल 28 विधायक हैं, लेकिन सत शर्मा को 32 वोट मिले। वहीं, इमरान नबी डार को 22 वोट ही मिले।बीजेपी को मिले ये चार अतिरिक्त वोट जम्मू-कश्मीर की राजनीति में चर्चा का विषय बन गए हैं। यह सवाल उठाया जा रहा है कि ये वोट किन विधायकों ने दिए।

उमर अब्दुल्ला का तीखा प्रतिक्रिया मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ़्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया मंच X (पूर्व ट्विटर) पर अपनी नाराज़गी जताई। उन्होंने लिखा कि एनसी के किसी विधायक ने क्रॉस वोटिंग नहीं की, इसलिए बीजेपी को अतिरिक्त वोट कहां से मिले, यह जांच का विषय है।उमर ने यह भी कहा कि इस चुनाव में “कुछ न कुछ गड़बड़” जरूर हुई है।

विधायक विधानसभा की स्थिति की आंकड़े को देखते हुए जम्मू-कश्मीर की 90 सदस्यीय विधानसभा में दलों का वर्तमान आधार पर बीजेपी की जीत को “संख्या से बड़ी जीत” कहा जा रहा है। परिणाम यह संकेत देता है कि या तो कुछ निर्दलीय या छोटे दलों के विधायकों ने बीजेपी को समर्थन दिया है, या विपक्षी खेमे में मतों का बिखराव हुआ।

वहीं विपक्षी खेमे का आरोप है कि बीजेपी ने किसी तरह सदन के छोटे दलों या निर्दलीयों के समर्थन से “समीकरण पलट” दिए।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article