36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

दीपों की रौनक में नहाया बगिया:सीएम साय ने दी दीवाली और खुशहाली की शुभकामनाएं

Must read

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलने उमड़ी भीड़,बगिया उनके निवास में लोगों ने उत्साह से दीपावली की बधाई देने पहुंचे।

जशपुर/बगिया/छत्तीसगढ़_21 अक्टूबर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जशपुर स्थित गृह निवास बगिया में दीपावली पर्व पर बधाई देने वालों का तांता दिनभर लगा रहा। जनप्रतिनिधि, अधिकारी, समाजसेवी संगठनों के सदस्य और आम नागरिक देर रात तक मुख्यमंत्री से मिलकर दीप पर्व की शुभकामनाएं देते रहे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा—“दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने और समाज में सद्भाव व सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का संदेश देता है।”

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे इस दीपोत्सव पर स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा, “वोकल फॉर लोकल की भावना आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी।”

मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान कई लोगों ने अपनी मांगें और समस्याएं भी रखीं। श्री साय ने सभी निवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। दीप पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में पूरे दिन उल्लास और उमंग का वातावरण बना रहा।



- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article