31.1 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

लद्दाख मामलों पर सरकार बातचीत को तैयार

Must read

सरकार ने लद्दाख के मामलों पर एपेक्स बॉडी लेह (ABL) और करगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (KDA) के साथ किसी भी समय बातचीत के लिए हमेशा खुला रुख अपनाया है

नई दिल्ली/लेह/करगिल, 30 सितम्बर 2025 (PIB)

सरकार ने कहा है कि वह लद्दाख से जुड़े मुद्दों पर एपेक्स बॉडी लेह (ABL) और करगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (KDA)* से किसी भी समय बातचीत के लिए खुली है।

सरकार ने स्पष्ट किया कि लद्दाख पर उच्चाधिकार प्राप्त समिति (HPC) अथवा अन्य मंचों के माध्यम से संवाद जारी रखा जाएगा। अभी तक इस बातचीत से अनुसूचित जनजातियों के लिए बढ़ा हुआ आरक्षण, लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषदों (LAHDCs) में महिलाओं को आरक्षण तथा स्थानीय भाषाओं के संरक्षण जैसे परिणाम सामने आए हैं।

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 1800 सरकारी पदों की भर्ती भी प्रारंभ हो चुकी है। सरकार का मानना है कि लगातार बातचीत से जल्द ही और भी ठोस समाधान निकलेंगे।



- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article