1 करोड़ 65 लाख की लागत से बनेगा विश्राम गृह
रायपुर/जशपुर, 29 सितंबर 2025:_
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के विकास कार्यों को रफ्तार मिल रही है। मुख्यमंत्री ने जिलेवासियों को बड़ी सौगात देते हुए बागबहार में विश्राम गृह निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना पर 1 करोड़ 65 लाख रुपए व्यय होंगे। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।
यह नया विश्राम गृह:
फरसाबहार को भी मिली मंजूरीगौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री ने जिले के फरसाबहार में भी विश्राम गृह हेतु 1 करोड़ 72 लाख रुपए की स्वीकृति दी थी। लगातार मिल रही स्वीकृतियों से स्पष्ट है कि क्षेत्र में आधारभूत संरचना और जनसुविधाओं को मजबूत बनाने पर सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है।
यह सौगात जिले में हो रहे सतत विकास कार्यों की श्रृंखला का हिस्सा है।
आमजन और अधिकारियों को होगी सुविधाबागबहार क्षेत्र में लंबे समय से विश्राम गृह की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। भवन तैयार होने के बाद आम नागरिकों के साथ-साथ सरकारी एवं अर्धसरकारी कार्यक्रमों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा बाहर से आने वाले मेहमानों के ठहरने की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
इससे स्थानीय कार्यक्रमों के आयोजन में भी सहूलियत मिलेगी।विकास की नई इबारतमुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जिले में सड़क, पुल-पुलिया, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन से जुड़े काम तेजी से जमीन पर उतर रहे हैं। अब बागबहार में बनने वाला विश्राम गृह भी क्षेत्र के गौरव को बढ़ाएगा और स्थानीय जनता की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करेगा।आभार व्यक्त कर रहे नागरिकग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।
सरकार की यह पहल क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक साबित होगी और लंबे समय से महसूस की जा रही सुविधा की कमी अब पूरी हो सकेगी।तत्काल अमल की परंपरा मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर तुरंत अमल होना सरकार की कार्यशैली का परिचायक है। यही वजह है कि जिले में लगातार नए विकास कार्यों को मंजूरी मिल रही है और आमजन को सीधे तौर पर इसका लाभ प्राप्त हो रहा है।


