36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

स्वच्छ भारत मिशन के तहत ‘स्वच्छोत्सव’ पखवाड़ा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक

Must read

रायपुर, 16 सितम्बर 2025(PIB)

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा : स्वच्छोत्सव पखवाड़ा’ का आयोजन इस वर्ष 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक किया जाएगा। इसके लिए मिशन संचालक ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र जारी कर अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने के निर्देश दिए हैं।

महात्मा गांधी जयंती पर विशेष महत्व
हर साल 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए स्वच्छ भारत दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2017 से शुरू हुआ ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान लोगों में स्वच्छता की आदतें विकसित करने और सामूहिक जिम्मेदारी को प्रोत्साहित करने का माध्यम रहा है।

इस बार की थीम — ‘स्वच्छोत्सव’
इस वर्ष का अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक ‘स्वच्छोत्सव’ थीम पर केंद्रित रहेगा। इसके अंतर्गत
25 सितम्बर को सुबह 8 बजे ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान’ का आयोजन होगा।
2 अक्टूबर को अभियान का समापन स्वच्छ भारत दिवस के रूप में होगा।

अभियान के मुख्य उद्देश्य
स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025 का लक्ष्य है—
अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना
गांवों में गंदगी और कचरे के ढेर वाले स्थानों की सफाई
मेगा स्वच्छता अभियान का आयोजन
स्वच्छाग्रही एवं सफाई मित्रों के स्वास्थ्य परीक्षण
सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु शिविर आयोजन
त्योहारों को पर्यावरण अनुकूल और ‘जीरो वेस्ट’ तरीके से मनाना।

व्यापक स्तर पर गतिविधियाँ
अभियान के दौरान गांवों में सार्वजनिक स्थलों जैसे बस स्टैंड, धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थल, सरकारी संस्थान, पंचायत भवन और हाट-बाजारों की साफ-सफाई की जाएगी।

साथ ही, जनजागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम होंगे—
सुजल स्वच्छ गाँव
कचरे से कला
स्वच्छ स्ट्रीट फूड
प्लास्टिक प्रदूषण निवारण

अभियान के शुभारंभ (17 सितम्बर), श्रमदान दिवस (25 सितम्बर) और समापन (2 अक्टूबर) के अवसर पर मंत्रीगण, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article