24.2 C
Raipur
Wednesday, July 22, 2026

अनुसूचित जाति विकास विभाग छात्रावास-आश्रमों की सुचारू संचालन पर विशेष ध्यान दें: मंत्री गुरू खुशवंत साहेब

Must read

गिरौदपुरी-भंडारपुरी के समन्वित विकास हेतु कार्ययोजना के निर्देश

छत्तीसगढ़ /रायपुर_09/09/2025

देअनुसूचित जाति विकास विभाग के नवनियुक्त मंत्री गुरू खुशवंत साहेब ने आज मंत्रालय, महानदी भवन में विभागीय योजनाओं की समीक्षा हेतु प्रथम बैठक ली। बैठक में विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री गुरू खुशवंत साहेब ने निर्देश दिए कि विभागीय छात्रावास-आश्रमों में अध्ययनरत छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने साफ-सफाई, पौष्टिक भोजन, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय, उचित शिक्षण व्यवस्था और साफ-सुथरे शयनकक्ष की अनिवार्यता पर बल दिया। छात्रावासों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
उन्होंने गिरौदपुरी एवं भंडारपुरी—जो अनुसूचित जाति वर्ग की आस्था के प्रमुख केंद्र हैं—के समन्वित विकास के लिए शीघ्र कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही रायपुर अथवा आरंग में अनुसूचित जाति विद्यार्थियों हेतु पृथक प्रयास आवासीय विद्यालय की स्थापना के लिए आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ करने को कहा।

प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने बताया कि राज्य में विभाग के अंतर्गत कुल 3357 छात्रावास-आश्रम संचालित हैं, जिनमें 485 छात्रावास अनुसूचित जाति वर्ग हेतु हैं, जिनकी कुल स्वीकृत क्षमता 26,000 सीटें है। उन्होंने बताया कि सक्ति एवं मुंगेली में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए विशेष क्रीड़ा परिसर संचालित हैं। मंत्री द्वारा इन परिसरों में सीटें बढ़ाने एवं प्रचार-प्रसार हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत विद्यार्थियों को विदेश भेजने की योजना पर कार्ययोजना बनाने, ऑनलाइन छात्रवृत्ति एवं भोजन सहायता योजना, आर्यभट्ट विज्ञान एवं वाणिज्य प्रोत्साहन योजना, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, ट्रायबल यूथ हॉस्टल, तथा प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) पर विस्तृत चर्चा की गई।

मंत्री ने इन योजनाओं में अनुसूचित जाति वर्ग की सीटें बढ़ाने और अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर ने जानकारी दी कि जनगणना 2011 के अनुसार प्रदेश में अनुसूचित जातियों की जनसंख्या 32.47 लाख (12.82%) है और इनकी 44 उपजातियां हैं। उपजातियों के संशोधन और नवीनीकरण संबंधी प्रक्रिया की जानकारी भी बैठक में प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर टीआरटीआई की संचालक श्रीमती हिना अनिमेष नेताम, उप सचिव श्रीमती सरोजिनी टोप्पो, अपर संचालक श्री जितेन्द्र गुप्ता, श्री आर.एस. भोई सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
📝 सम्पर्क:
अनुसूचित जाति विकास विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, रायपुर, छत्तीसगढ़

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article