36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

नगर पालिका अध्यक्ष व सीएमओ ने गुजरात में लिया प्रशिक्षण,

Must read

सूरत मॉडल से सीखेंगे स्वच्छता के गुर

सूरत नगर गुजरात/बेमेतरा छत्तीसगढ़ 5 सितंबर।

राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) रायपुर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत प्रदेश के 54 नगर पालिका अध्यक्षों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के लिए अध्ययन सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसी कड़ी में बेमेतरा नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश वर्मा ने गुजरात के सूरत नगर निगम में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लिया।

सूरत नगर निगम द्वारा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का प्रत्यक्ष अवलोकन अधिकारियों द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को सूरत मॉडल की कार्यप्रणाली, नवाचारों और तकनीकी समाधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।

बेमेतरा के लिए गौरव का क्षण
यह पहला अवसर था जब बेमेतरा जिला गठन के बाद स्थानीय नगर पालिका अध्यक्ष एवं सीएमओ ने संयुक्त रूप से इस प्रकार के अध्ययन भ्रमण में भाग लिया। नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने बताया कि,

“सूरत नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था पूरे देश में एक मॉडल के रूप में प्रसिद्ध है। वहां से जो अनुभव प्राप्त हुए हैं, उनका उपयोग बेमेतरा की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने में किया जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छता मिशन को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए इस प्रकार के अध्ययन भ्रमण बेहद उपयोगी सिद्ध होते हैं।
इस अवसर पर सूरत नगर निगम के आयुक्त सहित विभिन्न नगरपालिकाओं के अधिकारी भी उपस्थित रहे।



- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article