23.9 C
Raipur
Wednesday, July 22, 2026

गैस कालाबाजारी पर, बलौदाबाजार खाद्य विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

Must read

माँ महामाया एचपी गैस एजेंसी से 6.33 लाख रुपये मूल्य के अवैध सिलेंडर जब्त

रायपुर, 31 अगस्त 2025।(छत्तीसगढ़ जनसंपर्क)

जिले में घरेलू गैस सिलेण्डरों की कालाबाजारी और वितरण में गड़बड़ी की लगातार मिल रही शिकायतों पर खाद्य विभाग ने सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देश पर गठित टीम ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के माँ महामाया एचपी गैस एजेंसी, करमदा में छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान एजेंसी परिसर में अवैध रूप से संग्रहित 233 गैस सिलेण्डर मिले, जिनकी कुल कीमत लगभग 6,33,536 रुपये आँकी गई।

एजेंसी संचालक और प्रबंधक पर कार्रवाई
खाद्य विभाग ने बताया कि एजेंसी संचालक सुनीता अग्रवाल और प्रबंधक तामेश वर्मा के विरुद्ध द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश, 2000 के तहत कार्यवाही की जा रही है। दोनों को नोटिस जारी किया जाएगा।

छापेमारी दल
जिला खाद्य अधिकारी पुनीत वर्मा के मार्गदर्शन और सहायक खाद्य अधिकारी विजय कुमार किरण के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। टीम में लक्ष्मण कश्यप, खाद्य निरीक्षक कमलनारायण साहू और शीतलेश यादव शामिल रहे।

आगे भी सख्ती जारी रहेगी
खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेण्डर का अवैध भण्डारण और कालाबाजारी करने वालों पर आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि जनता को किसी भी स्थिति में महंगे दाम पर सिलेंडर खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article