36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

लखनऊ में अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, 2 की मौत, 5 घायल

Must read

लखनऊ, 31 अगस्त 2025_जनचौपाल 36

खबर सूत्रों से जानकारी आ रही है कि
राजधानी लखनऊ में रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा बाजार इलाके में स्थित एक घर में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई मकानों की खिड़कियों व दरवाजों के शीशे टूट गए।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य जारी है। मौके पर आधा दर्जन से ज्यादा दमकल गाड़ियां तैनात की गईं।
लखनऊ के डीएम विशाक जी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया,
“फिलहाल दो लोगों की मौत हो गई है और पांच लोग घायल हैं। पुलिस और अग्निशमन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। विस्फोट के कारणों और फैक्ट्री के संचालन से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।”

जांच के आदेश
हादसे के बाद जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। शुरुआती जांच में यह फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही बताई जा रही है। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

इलाके में दहशत
इस हादसे से बेहटा बाजार और आसपास के क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। कई परिवारों ने अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article