31.1 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

रायपुर : विश्व पर्यटन दिवस 2025

Must read

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने की राज्य स्तरीय पर्यटन पुरस्कारों की घोषणा
ऑनलाइन आवेदन 1 से 15 सितम्बर तक

Janchoupal36

रायपुर, 31 अगस्त 2025।
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर राज्य स्तरीय पर्यटन पुरस्कारों की घोषणा की है। इन पुरस्कारों के लिए कुल 1 लाख 11 हजार रुपये की राशि निर्धारित की गई है।

आवेदन प्रक्रिया 1 से 15 सितम्बर 2025 तक ऑनलाइन चलेगी। चयनित संस्थानों और व्यक्तियों को आगामी 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस पर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
10 श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार
पर्यटन बोर्ड ने पुरस्कारों के लिए कुल 10 श्रेणियाँ निर्धारित की हैं—
सर्वश्रेष्ठ होटल
सर्वश्रेष्ठ टूर ऑपरेटर
सर्वश्रेष्ठ जिला पर्यटन प्रोत्साहन पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्टार्टअप/उद्यमिता पुरस्कार
सीटीबी स्टार परफॉर्मर (सर्वश्रेष्ठ रिसॉर्ट)
सीटीबी स्टार परफॉर्मर (पर्यटक सूचना केन्द्र)
सर्वश्रेष्ठ होमस्टे
सर्वश्रेष्ठ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
सर्वश्रेष्ठ इको-टूरिज्म साइट पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म पुरस्कार
पुरस्कार राशि व सम्मान
प्रत्येक श्रेणी में चयनित विजेताओं को 11,000 रुपये नगद, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article