देश का सबसे लंबा रेल ब्रिज मध्य प्रदेश के कटनी में बनाया गया है।बनने के बाद ट्रायल करने पश्चात उस पुल में रेल संचालन शुरू किया गया।
कटनी/ मध्य प्रदेश//जनचौपाल36
मीडिया सूत्र_30/08/2025
कटनी (मध्य प्रदेश)। रेल संरचना के इतिहास में मध्य प्रदेश ने एक नया कीर्तिमान रच दिया है। कटनी जिले में देश का सबसे लंबा रेल ग्रेड सेपरेटर (Rail Grade Separator) बनकर तैयार हो गया है।
34 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर करीब ₹1248 करोड़ की लागत आई है। अब इस ब्रिज के उपरी ट्रैक (Up Line) पर ट्रेनों का संचालन भी शुरू कर दिया गया है।
परियोजना की खासियत
कुल लंबाई: 34 किलोमीटर
संरचना: उपरी ट्रैक – 16 किमी
निचला ट्रैक – 18 किमी (निर्माणाधीन)
वायाडक्ट – 18 किमी
रिटेनिंग वॉल – 3 किमी
अर्थवर्क – 13 किमी
यह अनूठा रेल फ्लाईओवर “उड़ता जंक्शन” के रूप में भी जाना जा रहा है। इसके बन जाने से जबलपुर मंडल के अंतर्गत कटनी–सिंगरौली रेल सेक्शन में ट्रैफिक का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा।
संचालन की शुरुआत
ब्रिज पर पहली ट्रेन के रूप में बिलासपुर से बीना जा रही एक मालगाड़ी रवाना हुई। इससे यह साफ है कि अब इस मार्ग से लंबी दूरी तक मालगाड़ियों और यात्री गाड़ियों को बिना बाधा के चलाना आसान होगा।
यात्रियों और रेलवे को लाभ
रेल परिचालन में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलेगी।
मालगाड़ियों को बिना रुकावट रास्ता मिलेगा, जिससे उद्योग और खनन क्षेत्रों को लाभ होगा।
भविष्य में जब निचला ट्रैक भी पूरी तरह तैयार हो जाएगा, तब दोनों ओर से संचालन और भी सुचारू हो जाएगा।
क्षेत्रीय विकास को गति
विशेषज्ञों का मानना है कि इस परियोजना से कटनी, सिंगरौली और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। कोयला, खनिज और औद्योगिक सामग्री की आपूर्ति सुगम होगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ पहुंचेगा।


