✊यदि संगठन नियोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच संतुलित व न्यायपूर्ण संबंध स्थापित कर पाए, तो यह केवल संगठन ही नहीं बल्कि उद्योग और देश की उन्नति के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा।
जनचौपाल36__29 अगस्त 2025 रायगढ़ /छत्तीसगढ़
रायगढ़।
गणेश चतुर्थी (27 अगस्त 2025) के पावन दिन पर भारतीय मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल प्रदेश अध्यक्ष बृजेश शर्मा ने कामरेड विमल चौधरी को रायगढ़ जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।
🎯 कौन हैं कामरेड विमल चौधरी?
छात्र राजनीति से निकले जुझारू नेता।
पालूराम धनानिया महाविद्यालय के इतिहास में रिकॉर्ड तोड़कर छात्र संघ अध्यक्ष बने।
कॉलेज भवन निर्माण की लड़ाई को अंजाम तक पहुँचाया।
समाज और मीडिया मंचों पर मजदूर–किसान–जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे।
🎤📣पदभार ग्रहण करते ही कामरेड विमल चौधरी बोले:
“हमारा संगठन मजदूर वर्ग की एकता को और मज़बूत करेगा।
पहला लक्ष्य होगा – ज्यादा से ज्यादा मजदूरों को जोड़ना और उनका विश्वास जीतना।
मजदूर–नियोक्ता संबंधों में संतुलन ज़रूरी है, लेकिन मजदूर हित ही हमारी प्राथमिकता होगी।”
नव नियुक्त अध्यक्ष ने कहा:_
संगठन की ताक़त उसके सदस्यों की एकजुटता और नेतृत्व पर विश्वास से आती है। मेरा पहला लक्ष्य रहेगा कि मजदूर वर्ग की एकता को और मज़बूत किया जाए, अधिकाधिक श्रमिकों को संगठन से जोड़ा जाए और उनका विश्वास अर्जित किया जाए। हमारा संगठन मजदूर और नियोक्ता के बीच की कड़ी बनकर कार्य करेगा, लेकिन हर हाल में मजदूरों के अधिकार और सम्मान की रक्षा ही हमारा ध्येय होगा।”
🚩 संगठन का संकल्प
शोषण के खिलाफ मज़दूर वर्ग की आवाज़ बुलंद करना।
हर उद्योग, हर कारखाने, हर खेत–खदान में मजदूर हितों की रक्षा।
संगठन और सदस्यों की ताक़त से ही न्यायपूर्ण समाज का निर्माण।
✊ मजदूर एकता ज़िंदाबाद
✊ भारतीय मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल ज़िंदाबाद
✊ कामरेड विमल चौधरी ज़िंदाबाद


