भगवान श्री कृष्ण एक युग पुरुष थे जिन्होंने चार पुरुषार्थ धर्म अर्थ काम और मोक्ष का रास्ता दिखाया,इसलिए उन्हें जगतगुरु भी कहा गया।
बेमेतरा, गुरुवार। 22/08/2025
_Janchoupal 36 ।
बेमेतरा के ऐतिहासिक बेसिक ग्राउंड में यादव ठेठवार समाज द्वारा भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री दीपेश साहू शामिल हुए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजजन और नगरवासी उपस्थित रहे।
सुबह नगर के प्रमुख मार्गों से निकली भव्य कलश यात्रा बेसिक ग्राउंड पहुँची। यात्रा में सैकड़ों महिलाएँ सिर पर कलश धारण कर पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। बैंड-बाजों, भजन मंडलियों और आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया।
विधायक दीपेश साहू का संबोधन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक साहू ने कहा –
“भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अन्याय के विरुद्ध खड़े होकर धर्म की स्थापना की और समाज को सत्य, प्रेम और कर्तव्य का संदेश दिया। जन्माष्टमी जैसे पर्व हमारी आस्था के साथ-साथ संस्कृति और सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं। यादव ठेठवार समाज सदैव संस्कृति संरक्षण और सामाजिक सरोकारों में अग्रणी रहा है। हमें कृष्ण के मार्ग का अनुसरण करते हुए समाजहित और राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।”
नगर पालिका अध्यक्ष का वक्तव्य
नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि भव्य कलश यात्रा और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समाज की आस्था और एकता का परिचायक है। नगर पालिका परिवार सदैव ऐसे आयोजनों के साथ खड़ा रहेगा।
प्रमुख उपस्थितजन
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ठेठवार यादव समाज गुलेन्द्र यादव, परमानंद यदु, नरोत्तम यदु, अंजोर सिंह यदु, राममिंग यादव, जितेन्द्र यदु, डॉ. वी.पी. यदु, पार्षद निखित साहू, डॉ. धनेश यदु, संतोष यदु, सरोज यदु, शत्रुघन यदु, विद्युरी यदु, भागीरथी यदु, दीपक यदु, दीनबंधु यदु, उदय राम यादव, कु. प्रीति जितेन्द्र यदु (सरपंच बसनी), गौरव यदु सहित समाज के वरिष्ठजन, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


