जनचौपाल_36 | महासमुंद | 19 अगस्त 2025
महासमुंद। कलेक्टर कार्यालय (खनिज शाखा) की कार्रवाई में ग्राम बरबसपुर स्थित शासकीय एवं निजी भूमि पर अवैध रूप से भंडारित रेत को जब्त किया गया है। जब्त की गई रेत की नीलामी निविदा प्रक्रिया से की जाएगी।
नीलामी प्रक्रिया :
इच्छुक और अर्हताप्राप्त बोलीदार अपनी बोली जिला कार्यालय (खनिज शाखा) महासमुंद में जमा कर सकते हैं।
बोली जमा करने का समय : कार्यालयीन दिवसों में सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।
बोली की प्रारंभिक तिथि : 25 अगस्त 2025
अंतिम तिथि : 27 अगस्त 2025
निविदा खोलने की कार्यवाही : 27 अगस्त 2025, शाम 5:30 बजे, कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में।
नीलामी से संबंधित विस्तृत नियम एवं शर्तें जिले की
आधिकारिक वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा नियम व शर्तें कलेक्टर (खनिज शाखा) कार्यालय, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत महासमुंद के सूचना पटल पर भी देखी जा सकती हैं।
बरबसपुर में अवैध रेत भंडारण जब्त, होगी नीलामी


